logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्री बाटेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव आज से

राजसमंद। राजनगर सदर बाजार में श्री बाटेश्वर महादेव मंदिर पर तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव सोमवार को मातृशक्ति की ओर से भजन-सत्संग संध्या के साथ शुरू होगा। वहीं मुख्य आयोजन के तहत 26 फरवरी को शिव बारात निकलेगी।

श्री बाटेश्वर महादेव सेवा समिति के तत्वावधान में होने वाले कार्यक्रम के पहले दिन सोमवार रात आठ बजे भजन संध्या होगी। समिति प्रमुख मधुसूदन सोनी ने बताया कि इसमें विभिन्न मातृशक्ति महिला मण्डलों से जुड़ी धर्मप्राण महिलाएं भागीदारी करेंगी। विशेष यह कि भक्ति संगीत की प्रस्तुतियां महिलाएं देगी, वहीं वाद्यों पर भी महिलाएं ही प्रस्तति देंगी। इस दौरान संकीर्तन व सत्संग भी चलेगा। इसी क्रम में मंगलवार को शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर महंत बिहारीदास महाराज के सानिध्य में संगीतयम सुन्दरकांड होगा, जिसमें कई संतवृन्द पाठ करेंगे।

मुख्य आयोजन के तहत महाशिवरात्रि पर बुधवार को दोपहर दो बजे राजनगर माणक चौक स्थित चौमुखा महादेव से भगवान शिव की बारात बैंडबाजों व देव झांकियों के साथ निकलेगी। इसमें भगवान शिव दूल्हा स्वरूप बैलगाड़ी में सवार होंगे। साथ में भस्मी रमाए भूतों की टोली आकर्षण होगी। बारात विभिन्न क्षेत्रों में होकर बाटेश्वर महादेव पहुंचेगी, जहां स्वागत होगा। इसके बाद वरमाला आदि के साथ शिव-पार्वती विवाह होगा। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में सुबह बाटेश्वर महादेव का महाभिषेक, विशेष श्रृंगार, पूजन, महाआरती होंगे।

173
15173 views

Comment