logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भाजपा विधायकों ने मैट्रिक पेपर लीक मामले में सदन के बाहर किया प्रदर्शन



रांची :- झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन विधानसभा परिसर में विपक्ष ने खूब हंगामा किया । भाजपा ने जेपीएससी, मैट्रिक पेपर लीक समेत विधि व्यवस्था के तमाम मुद्दों पर सरकार को घेरा । भाजपा के विधायकों ने अपने हाथों में बैनर लेकर प्रदर्शन किया । इन तख्तियों पर लिखा हुआ था - " झारखंड में पेपर लीक का सिलसिला कब खत्म होगा, सरकारी तंत्र कमजोर होगा तो हर पेपर लीक होगा, पेपर लीक मामले की सीबीआई से जांच होनी चाहिए , हेमंत सोरेन की सरकार पेपर लीक सरकार है ।

*हटिया विधानसभा के विधायक नवीन जायसवाल ने कहा*

विरोध प्रदर्शन के दौरान विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि मैट्रिक पेपर लीक मामले कि सीबीआई जांच होगी तो सरकार में बैठे लोगों के चेहरे पर से नकाब उतरेगी । साथ हि यह भी कहा कि जेपीएससी अध्यक्ष कि नियुक्ति ना कर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है ।

गौरतलब है कि मैट्रिक परीक्षा की विज्ञान परीक्षा का एक दिन पहले ही पेपर लीक हो गया था। जिसके बाद जैक बोर्ड ने साइंस के साथ हिंदी पेपर की परिक्षा को रद्द कर दिया हालांकि परीक्षा की नई तिथि की घोषण अब तक नहीं हुई है । इस मामले की जांच प्रशासन के द्वारा गंभीरता से कि जा रही है ।

116
2092 views

Comment