logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भारतीय किसान यूनियन एकता(बेदी) परिवार देहरादून द्वारा जिला डी.एम. को ज्ञापन सौंपा गया।

भारतीय किसान यूनियन (बेदी) देहरादून द्वारा स्मार्ट मीटर के संदर्भ में देहरादून डी.एम. को ज्ञापन सौंपा गया।
भारतीय किसान यूनियन प्रदेश अध्यक्ष मांगेराम तोमर जी ने बताया कि ज्ञापन में उन्होंने 5 मार्च को जिला मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से मिलने और किसानों से सम्बंधित समस्याओं को उनके समक्ष रखने की बात की है। और अगर किसानों की समस्याओं को सरकार द्वारा संज्ञान नहीं लिया जाता तो आने वाले समय में सचिवालय का घिराव किसान यूनियन बेदी परिवार द्वारा किया जाएगा।
जिला डी.एम. कार्यालय में ज्ञापन देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष मांगेराम तोमर, जिला अध्यक्ष सोहेल खान, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष रूबी देवी, महानगर अध्यक्ष बलजीत अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष संगीता, गीता तोमर, संगीता, सुनीता, आजाद अली, भूपेंद्र शर्मा, रुचि शर्मा, शबनम, विकास, एडवोकेट सुरेश यादव, और अन्य साथीगण मौजूद रहे।

सौ. :– गौरव शर्मा।

189
1239 views

Comment