logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दरभंगा: नेहरू युवा केंद्र दरभंगा द्वारा पासवान युवा क्लब के तत्वाधान में पड़ोस युवा सांसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया

दरभंगा। आज दिनांक 12 मार्च 2021 को नेहरू युवा केंद्र दरभंगा के द्वारा पासवान युवा क्लब दरभंगा के तत्वाधान में भारत सरकार द्वारा निर्देशित पड़ोस युवा सांसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि इस प्रकार के युवाओं में स्किल डेवलपमेंट वाले कार्यक्रम से स्थानीय युवा अपनी हिचकिचाहट को दूर कर स्वंय में निखार ला पाएंगे। 


उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा इस प्रकार की युवाओं को लाभान्वित करने वाली विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है, परंतु हमारे युवा साथी ज्ञान के अभाव में कई सारी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित हो जाते हैं, इसलिए नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रम से हमारे युवा स्वयं को जागृत बनाकर समाज को विभिन्न क्षेत्रों में जागरूक कर सकते हैं एवं करेंगे। 


वहां मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित प्रेमचंद्र यादव जिला राजद युवा उपाध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण परिवेशों में इस प्रकार का आयोजन निश्चित ही ग्रामीण युवाओं में मील का पत्थर साबित होगा तथा हमारा युवा वर्ग नेहरू युवा केंद्र से जुड़कर समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका को सुनिश्चित करेगा। 


वहीं इस अवसर पर पासवान युवा क्लब के अध्यक्ष अमरदीप कुमार राणा ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र विभिन्न प्रकार के युवाओं को लाभान्वित करने वाली गतिविधि का संचालन विभिन्न क्षेत्रों में करती रहती है, इसी क्रम में आज इसका आयोजन किया गया है, जिससे यहां के युवा एवं स्थानीय व्यक्ति भारत सरकार से जुड़ी सभी प्रकार के लाभान्वित होने वाली योजनाओं के बारे में जानें। 


कार्यक्रम में दया शंकर दासमंटूठाकुर, शैलेंद्र कुमार, जीत कुमार, विवेक कुमार, संदीप कुमार सहित कई युवाओं के साथ-साथ स्थानीय व्यक्ति मौजूद थे। इस कार्यक्रम में मानव संस्कार के सचिव मुकेश कुमार झा एवं स्वामी विवेकानंद आदर्श युवा क्लब के सचिव मणिकांत ठाकुर ने भी नेहरू युवा केंद्र की कार्य, योजना एवं योग युवाओं को भारत सरकारसे प्राप्त होने वाले विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारियां प्रदान की


कार्यक्रम का सफल संचालन पासवान युवा क्लब के सचिव रविंद्र कुमार पासवान ने तथा धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी पंकज ठाकुर ने किया। 

272
17157 views

Comment