logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्री लक्षचंडी महायज्ञ के अवसर पर कलश शोभायात्रा का आयोजन।

प्रखंड क्षेत्र में के लगमा गांव में आयोजित श्री श्री 108 लक्षचंडी महायज्ञ एवं अति विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ कलश शोभा यात्रा से हुआ । कुंवारी कन्याओं ने यज्ञ के संयोजक श्री कृष्ण मोहन दास ब्रह्मचारी एवं पचाढी मंहत मौनी बाबा उपस्थित संतो के अगुवाई में जगदीश नारायण ब्रह्मचर्याश्रम परिसर से निकल कर कलश यात्रा कमला नदी के तट पर पहुंचा जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वरूणादि देवता एवं पवित्र नदियों का आह्वान कर कलश में जल भरा गया।कलश शोभा यात्रा क्षेत्र विभिन्न गांवों से गुजरकर यज्ञ स्थल पर पहुंचा ,जहां यज्ञाचार्य रामचंद्र झा के मार्गदर्शन में कलश वेदी पर रखा गया।इसी के साथ पवित्र यज्ञ परिसर में धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ हो गया। परिसर यज्ञशाला में अति विष्णु महायज्ञ निमित्त अनवरत दक्षिण भारत से आए विद्वान आचार्यो के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से आहुतियां दिये जा रहे हैं, जिससे पुरा परिसर दिव्य वातावरण से भक्तिमय हो रहा है।कलश शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ भक्तगण शामिल हुए। कार्यक्रम को देखने के लिए यज्ञ परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया। इसमें महिला, पुरुष, युवा सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

136
10377 views

Comment