logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

"पिरितिया बा अनमोल" : दहेज प्रथा पर आधारित फिल्म 08 मार्च को रिलीज होगी

मां शकुंतला प्रोडक्शन और रियल कॉन्सेप्ट के बैनर तले दहेज प्रथा पर आधारित फिल्म "पिरितिया बा अनमोल" का पोस्टर जारी किया गया है और यह फिल्म 08 मार्च को शाम 6 बजे Enter10cinema यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगी।

फिल्म के निर्देशक इब्रान मंसूरी और निर्माता संजीत कुमार हैं। फिल्म की कहानी और पटकथा कुमार विरल ने लिखी है, जबकि संवाद अमीर हमजा ने लिखे हैं।

फिल्म में संजीत कुमार, श्वेता शर्मा , रूपा सिंह, आर के गोस्वामी, सतीश सहनी, अभय शर्मा, पिंकी सिंह, किरण सह, सुनील नयन, खटाई लाल और अमित कुमार लाला , मनीष राजकर , गुड्डू रॉक्सी ,अमीर सादगी जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों ने अभिनय किया है।

फिल्म का संगीत मुकेश नंदन ने दिया है, जबकि गीत कुमार विरल और डीके बिगन, मनोज मनमौजी ने लिखे हैं। फिल्म के गीत पियूष राज, प्रियंका भारद्वाज, बंटी सिंह बाबला और मुकेश नंदन ने गाए हैं।

फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन गीता क्रिएशन (मुंबई) में किया गया है, जबकि एडिटिंग प्रभात ओझा ने की है। एक्शन अली मंसूर ने किया है, जबकि कोरियोग्राफी शांडिल ईशान, अजीत सहगल और राजेश शर्मा ने की है।

फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर सुनील दर्नल ने दिया है, जबकि मिक्सिंग नितिन ने की है। डीआई विजय सिंह ने की है, जबकि पब्लिसिटी डिज़ाइन जीसीएफ धवन ने की है।

फिल्म की रिलीज के अवसर पर निर्देशक इब्रान मंसूरी ने कहा, "हमें उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी और दहेज प्रथा के खिलाफ एक मजबूत संदेश देगी।"

निर्माता संजीत कुमार ने कहा, "हमने इस फिल्म में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया है और हमें उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी।

126
4284 views

Comment