logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हिमानी हत्याकांड में पुलिस को पता चली ऐसी बात पलट कर रख दिया पूरा मामला, कांग्रेस नेता के हत्यारे प्रेमी ने उगल दिया सबसे बड़ा राज!

चंडीगढ़। 22 वर्षीय कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की हत्या की गुत्थी हरियाणा पुलिस ने 36 घंटे में सुलझा ली। आरोपी लड़का हिमानी का फेसबुक फ्रेंड था। वह उससे मिलने उसके रूम पर आया करता था।
इसी बीच दोनों में शारीरिक संबंध बने, फिर हिमानी ने एक दिन वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और उसके बाद से ब्लैकमेल करने लगी। ये सारी बातें आरोपी सचिन ने पुलिस के सामने कही है।

पुलिस निकालेगी सच्चाई

इसी दौरान सचिन ने ये भी कहा कि उसकी पत्नी को नहीं मालूम था कि उसका अफेयर हिमानी से चल रहा है। अब पुलिस इस एंगल से जांच में जुट गई है कि क्या सचिन ने इसलिए तो हिमानी की हत्या नहीं कर दी ताकि उसके परिवार को इस अफेयर के बारे में पता न चले। सचिन की उम्र 30 वर्ष है और उसके दो बच्चे भी हैं। सवाल ये भी उठ रहा कि क्या हिमानी को पता था कि सचिन शादीशुदा और दो बच्चों का बाप है? इस मर्डर मामले में अभी कई बड़े राज खुलने बाकी हैं।

घर पर अकेले रहती थी हिमानी

रोहतक रेंज के एडीजीपी कृष्ण कुमार राव ने आगे कहा कि सचिन झज्जर में मोबाइल की दुकान चलाता था। आरोपी और मृतका की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी और वह उसके घर आता-जाता रहता था। हिमानी विजय नगर, रोहतक में अकेली रहती थी। 27 फरवरी को वह उसके घर आया और किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। तभी उसने मोबाइल चार्जर केबल की मदद से उसकी हत्या कर दी।

134
7352 views

Comment