logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भरतपुर,लोहागढ़ प्रेस क्लब समिति की ओर से पत्रकारन संग होली कार्यक्रम का आयोजन रेवती रिसोर्ट में आयोजित

भरतपुर ,लोहागढ़ प्रेस क्लब समिति की ओर से पत्रकारन संग होली कार्यक्रम का आयोजन रेवती रिसोर्ट में आयोजित हुआ। जिसमें भाजपा की जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा, भाजपा नेता एवं समाजसेवी यश अग्रवाल, पीएनबी के मंडल प्रमुख प्रमोद कुमार, भाजपा के प्रदेष प्रवक्ता शैलेष कौषिक, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज भारद्वाज, गिरधारी तिवारी, भाजपा नेता अरविन्द पाल सिंह, समृद्ध भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता, अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष सीए अतुल मित्तल, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक हरिओम गुर्जर, जनसंपर्क अधिकारी संतोष मीणा, डॉ. भूपेन्द्र कौषिक, डॉ. दिनेश चन्द, कार्मिक विभाग बाड़मेर के संस्थापन अधिकारी लक्ष्मीनारायण अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जिनका प्रेस क्लब के अध्यक्ष उमेश लवानिया एवं अन्य पत्रकारों ने स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस दौरान होली मदर पब्लिक स्कूल के बालिकाओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में श्री राधे बृज लोक कला समिति के कलाकारों ने मयूर नृत्य, चरकुला नृत्य, बृज होरी, फूल की होली, लट्ठमार होली के अलावा नंदगांव बरसाना की प्रसिद्ध होली को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत कर दर्शकों को होली की मस्ती से सरोबार कर दिया। कार्यक्रम के दौरान ठाकुर जी की सजाई गई सजीव झांकी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बृज के कलाकारों ने नृत्य व संगीत के माध्यम से गिरी गोवर्धन की सप्तकोसीय परिक्रमा की प्रस्तुति देकर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के अन्त में लोहागढ़ प्रेस क्लब के महासचिव मुकेश कुमार ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अरूण पाराशर एवं अनिल चौधरी ने किया।

138
5296 views

Comment