logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बाईपास सड़क की स्वीकृत मिलने पर एनडीए कार्यकर्ताओ ने गाजे-बाजे के साथ निकाला आभार यात्रा



औरंगाबाद जिले के रफीगंज शहर को जाम निजात को ध्यान में रखते हुये देव में प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह के अनुशंसा पर बाईपास बनाने का घोषणा किया गया। जिसके खुशी मे एनडीए कार्यकर्ताओ ने रफीगंज शहर मे गाज-बाजे के साथ आभार यात्रा निकाला और पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह को विभिन्न जगहों पर स्वागत किया गया। आभार यात्रा बस स्टैंड से मेन बाजार, मुरली बाबू चौक, स्टेशन रोड, लोहार पटी, महराजगंज से डाकखाना गली जाकर समाप्त हुयी। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीनानाथ शर्मा,भाजपा नेता सुबोध कुमार सिंह, भाजपा कासमा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार यादव, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह, जदयू बीस सूत्री सदस्य ख्वाजा अतीक रजा,लोजपा नेता विनोद कुमार, हम पाटी के प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव,समाजसेवी शंकर शौंडिक, नगर पंचायत उपाध्यक्ष आरती देवी, प्रतिनिधी दिलीप उर्फ कारू प्रसाद, यूवा जदयू जिलाध्यक्ष कौशल कुमार चंद्रवंशी के नेतृत्व में आभार यात्रा में आये पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह को गाजे-बाजे , माला से भव्य स्वागत किया गया ।और लगभग एक किवंटल मिठाईयां बांटी गयी। अशोक कुमार सिंह ने कहा कि रफीगंज शहर व्यवसायियों का बडा सेन्टर है। काफी संख्या मे छोटे-बडे व्यवसायियों का वाहनो से आना जाना रहता है। जिसके कारण हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। देव मे मुख्यमंत्री का प्रगती यात्रा के दौरान बाईपास बनाने के लिये मुख्यमंत्री को ध्यान दिलाये और बायपास निर्माण का स्वीकृत भी मिल गया ।पैसा भी आवंटित हो गया। बायपास बनने पर जाम से छुटकारा मिलेगा। दिलीप उर्फ कारू प्रसाद ने कहा कि बायपास निर्माण की स्वीकृति मिलने पर रफीगंज विधानसभा के वासी मुख्यमंत्री एवं अशोक कुमार सिंह के प्रति खुशियो जाहिर कर आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर जिला पार्षद प्रदीप चौरसिया, भाजपा महामंत्री बालगोविंद साहू, पैक्स अध्यक्ष ओमप्रकाश भारती उर्फ गुड्डू यादव,राणा विवेक सिंह,संजय अम्बेडकर,मुखिया विजय सिंह,कोषाध्यक्ष शिवनारायण साव , राजीव कुमार सिंह, सुधीर कुमार गुप्ता,धीरज कुमार सिंह, शुभम सिंह, किशु गुप्ता सहित भारी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोगो ने हिस्सा लिया।

122
5696 views

Comment