logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दो चार पहिया वाहन में हुई, आमने-सामने की टक्कर ,एयर बैग ने बचाई लोगों की जान, दो लोग हुए घायल


औरंगाबाद जिले के रफीगंज शिवगंज पथ के कियाखाप बिजली आफीस के समीप सोमवार के पूर्वाह्न 11 बजे के आस पास दो चारपहिया वाहनों की आमने सामने की टक्कर हो गई , इस टक्कर में दो घायलों रफीगंज स्वाथकेंद्र में स्थानीय लोगों के मदद से भर्ती कराया गया , घायलों के पहचान रफीगंज थाना क्षेत्र के मई गांव निवासी सूर्यदेव शर्मा के 23 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार एवम् दूसरे घायल की पहचान नवाद निवासी सुरेश चौधरी 33 वर्षीय पुत्र महेश कुमार के रूप में की गई है। घायलों का इलाज रफीगंज सामुदायिक स्वाथकेंद्र में डॉ धनंजय कुमार शर्मा के द्वारा की गई । घायल अंकित कुमार ने बताया कि अपने घर मई गांव से शिवगंज की ओर किसी निजी काम से जा रहा था कि सामने से आ रही उजला रंग के एक चार पहिया ने टक्कर मार दी।
वही दूसरे घायल महेश कुमार ने बताया कि मैं औरंगाबाद में समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय में कार्यरत हूँ। मै अपने चालक गोह थाना क्षेत्र के अकौना गांव निवासी हरेंद्र सिंह के साथ गोह मे वीभागीय कार्य से जा रहा था । इसी बीच यह घटना घटित हुई।

रफीगंज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थिपत डॉ0 धनंजय शर्मा ने बताया कि दोनों घायल खतरे से बाहर है। अंकित को नाक में चोटे आई है तथा खुन बह रहा था।घटना के जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर डायल 112 की पुलिस एवं स्थानीय थाना की पुलिस पहुंची और अग्रिम करवाई में जुट गई । रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभु कुमार ने बताया कि घायलों को रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है आवेदन मिलने पर पुलिस द्वारा अग्रिम करवाई जाएगी

एयरबैग ने बचाई लोगों जान
स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना इतना भयावक था की टक्कर के बाद जोरदार आवाज हुई। उजाला रंग के गाड़ी दो बार पलटी भी मार दी। इसके बाद एयरबैग ने सभी लोगों को जान बचा ली।

123
7777 views

Comment