logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दिवान्दी मे तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हो रहा है आयोजन।

पाली: जिले के रोहट तहसील स्थित दिवान्दी गांव में दिवान्दी प्रीमियम लीग 2025 क्रिकेट टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत हुई। टूर्नामेंट का उद्घाटन दिवान्दी ग्राम पंचायत सरपंच शान्ती देवी वैष्णव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने खुद बल्लेबाजी कर टूर्नामेंट की औपचारिक शुरुआत की।

खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों में उत्साह
कार्यक्रम में कमेटी अध्यक्ष सभी आगंतुकों और स्थानीय लोगों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। टूर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर क्षेत्र के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर युवाओं में जोश
इस टूर्नामेंट का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना और ग्रामीण क्षेत्र में खेल भावना को बढ़ावा देना है। आयोजन समिति ने कहा कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेहतरीन मैच देखने को मिलेंगे।

पहला मैच दिवान्दी दबंग और पटेल पैंथर के बीच हुआ पहला मैच पटेल पैंथर ने जीता l

इस अवसर पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें कमेटी अध्यक्ष दुर्गाराम पटेल सरपंच शान्ती देवी वैष्णव,ठेकेदार इंदर सिंह , सरपंच प्रतिनिधि धीरू दास ,पदमसिंह राजपुरोहित,विशन सिह राव ,तारा राम ,जोगाराम पटेल, मान सिंह सोवन जोधा, और ग्रामीण लोग मौजूद थे।

124
3428 views

Comment