logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

होली को लेकर रांगा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुआ

साहिबगंज:- रांगा थाना परिसर में मंगलवार को पतना बीडीओ श्री कुमार देवेश द्विवेदी के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई।बीडीओ श्री कुमार दिवेश द्विवेदी ने कहा कि होली आपसी भाईचारे का त्योहार है। इस उत्सव को शांति पूर्वक तरीके से मनाएं। इस समय माह ए रमजान चल रहा है। क्षेत्र में किसी से झगड़ा, लड़ाई या फिर उपद्रव या अफवाह नहीं फैलाएं। अगर ऐसा होता है'तो पुलिस कार्रवाई करने को विवश होगी। जिला प्रशासन की ओर से 15 मार्च को होली मनाए जाने की घोषणा हुई है। त्योहार को खुशी व सद्भावपूर्ण माहौल में मनाएं। होली पर वैसे संवेदनशील स्थान को चिन्हित कर दंडाधिकारी व पुलिस प्रशासनिक पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। क्षेत्र में त्योहार पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।

226
12520 views

Comment