logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मसूरी में मुस्लिम समाज ने सर्वसहमति से लिया फैसला जुमे की नमाज मसूरी की सभी मस्जिदों में 2:30 बजे की जाएगी अदा।

आज मसूरी कोतवाली में सीओ सिटी द्वारा मसूरी के सामाजिक संगठन एवं जिम्मेदार मुस्लिम समाज के व्यक्तियों की बैठक हुई जिसमें होली का त्यौहार व जुमे की नमाज को लेकर राय मशवरा किया गया मशवरे में मुस्लिम समाज ने सर्वसहमति से फैसला लिया कि मसूरी की सभी मस्जिदों में जुमा की नमाज 2:30 बजे अदा की जाएगी l

लण्ढौर जामा मस्जिद में पहले 1:15 बजे पर होती थी अब 2:30 बजे पर होगी।
कुलड़ी बाजार में स्थित मस्जिद में पहले1:45 बजे पर होती थी अब 2:30बजे पर होगी।
किताब घर जामा मस्जिद में पहलेपहले1:15 बजे पर होती थी अब 2:30 बजे पर होगी।
वही बूचर खान मस्जिद में भी नमाज का टाइम बदला गया है जहां पहले जुमा की नमाज 1:30 बजे पर होती थी अब 2:30 बजे होगी ।

बैठक में निम्न व्यक्ति मौजूद रहे अयूब साबरी, मोहम्मद इस्लाम, कामिल अली, शाहिद मंसूरी, मंजूर अहमद, मुमताज राव ,शरीक इकबाल ,दानिश खान, आसिफ सलमानी ,मासूम अली, एजाज अंसारी, राशिद हुसैन आदि मौजूद रहे

252
2565 views

Comment