logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एक ही परिवार के साइक्लिंग खिलाडियों ने गोल्ड व सिल्वर मैडल जीतकर गाँव व परिवार का नाम किया रोशन

 मुम्बई ।  25 वी राष्ट्रीय साइक्लिंग प्रतियोगिता जो हाल ही मुंबई में सम्पन्न हुई इसमे श्रीबालाजी, नागौर (राज.) गाँव से एक ही परिवार के 4 भाइयो ने हिस्सा लिया ।  इसमें  मुल्लाराम चिग्गा अंडर 18 ने मास स्टार्ट व इंडीविसुअल टाइम में सिल्वर मैडल, परमा राम चिग्गा अंडर 18 ने  टीम टाइम ट्रायल में गोल्ड मैडल व बिरमा राम चिग्गा अंडर 23 ने इंडीविसुअल टाइम में गोल्ड मैडल जीत कर गाँव का नाम रोशन किया ।

इन सभी खिलाडियों का गाँव पधारने पर इनका गाँव वालो ने सह सम्मान स्वागत किया और गाँव वालो ने गाँव के  खिलाडियों का हौसला अफजाई किया वे उनको बधाई दी स्वागत के समय गाँव के सदस्य विकाश बिश्नोई ने जानकारी दी ।

289
19674 views

Comment