logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिरमौर क्षेत्र के गांवों में इन दिनों गेहूं वा सरसो निकालने के लिए थ्रेसर संचालकों द्वारा की जा रही पोल से बिजली चोरी

रीवा। सिरमौर क्षेत्र के गांवों में इन दिनों गेहूं वा सरसो निकालने का क्रम जारी है व साथ ही थ्रेसर संचालकों की ओर से पोल से  बिजली चोरी की जा रही है।

सिरमौर क्षेत्र के सभी ग्रामपंचायतो में इन दिनों गेहूं निकालने का क्रम जारी है व साथ ही  थ्रेसर संचालकों की ओर से पोल से केबल डालकर  बिजली चोरी भी धड़ल्ले से की जा रही है। सिरमौर अंतर्गत सभी गांवों में एक दर्जन थ्रेसर से ज्यादा  संचालकों की ओर से बिना कनेक्शन बिजली चोरी की जा रही।
केबल बीच सड़क पर डालकर ले जाने से हरपल हादसे का अंदेशा बना हुआ है। हैरत की बात यह है कि विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को इसकी जानकारी होने के बावजूद वे मौन धारण किए हुए हैं।

जब इसकी पड़ताल के लिए क्षेत्रीय लोगों से बात की गई तो लोगो का कहना है।कि हम सरकार से विनम्र अपील करते है कि ऐसे  भ्रष्ट बिजली विभाग की अधिकारियों व थ्रेशर संचालकों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए

272
15002 views

Comment