बहेडी के अधिवक्ताओं ने वसीम रिज़वी के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
बरेली। बहेडी बार के अधिवक्ताओं ने शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी के खिलाफ राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राजेश चन्द्र को सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की। दरअसल हाल ही में वसीम रिजवी ने कुरान शरीफ की 26 आयतों को रिमूव करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका दायर करने के बाद से ही लगातार मुस्लिम समाज में वसीम रिजवी के कृत्य की निंदा की जा रही है।
उसी क्रम में बहेडी बार के कुछ अधिवक्ताओं द्वारा राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौपते हुए कहा गया कि मजहब-ए-इस्लाम अमन शांति भाईचारा कायम करने का पैगाम देता है। दहशतगर्दी,जुल्म, ज्यादती, हिंसा जैसे शब्दों की इस्लाम धर्म में कोई गुंजाइश नहीं है। ,वसीम रिज़वी द्वारा कुरान पाक मे तब्दीली की बात कही गई है, जो कतई काबिले कुबूल नहीं है,जिससे मुस्लिम समाज में आक्रोश व्याप्त है। ऐसी हरकत के लिए समाज के तमाम लोग वसीम रिजवी के कृत्य की घोर निंदा करते हैं और कड़ी कार्यवाही की मांग करते हैं ताकि भविष्य में ऐसा कोई कृत्य अमल में न आए।
इस मौके पर ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता इस्लाम अहमद, लईक अहमद एडवोकेट, शादाब खान एडवोकेट, मुजस्सिम अली खान एडवोकेट,सलीम खान एडवोकेट,अंसार शाह एडवोकेट,परवेज आलम एडवोकेट, अशरफ अंसारी एडवोकेट, शादाब गुड्डू एडवोकेट, इरफान एडवोकेट, महफूज एडवोकेट, नसीम एडवोकेट, अतीक अहमद एडवोकेट, अखलाक अहमद कातिब,मुनव्वर अली,फिरोज अकरम, रिहान रज़ा खान,दानिश मौजूद रहे।