logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शहीद दिवस पर रैली निकाली

सादुल शहर (श्रीगंगानगर )। कल 23 मार्च शहीदी दिवस के उपलक्ष में प्रशासन सादुल शहर द्वारा अहिंसा रैली निकाली गई। हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड व शहीद भगत सिंह क्लब सादुल शहर द्वारा आयोजित की गई।

यह रैली महान सपूतों भगत, सिंह सुखदेव, राजगुरु की याद में व उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह रैली उपखंड कार्यालय से शुरू होकर बाजार के मुख्य मार्गो से होती हुई भगत सिंह चौक पर  समाप्त हुई । जहां पर सरदार भगत सिंह की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर और वहां 2 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर सादुल शहर उपखंड अधिकारी हवाई सिंह यादव व नायब तहसीलदार मोनिका बंसल मौजूद रहे एवं अन्य साथी हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के सचिव विपिन मोदी, रोवर लीडर दीपक मेहरा व शहीद भगत सिंह क्लब सादुल शहर के अध्यक्ष रणजीत सिंह मणि, राजवीर तख्तहजारा आदि द्वारा रैली को मार्गदर्शक नियंत्रण करवाया गया।

265
15026 views
3 shares

Comment