logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 27 हुई

रांची। झारखंड राज्य में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 27 हो गई है। वहीं साहिबगंज जिला में एक भी पॉजिटिव केस नहीं मिला है। केन्द्र सरकार के पैरामीटर के अनुसार साहिबगंज जिला ग्रीन जोन में है।

 मंगलवार को देर शाम रिम्स में आई जांच रिपोर्ट में कोरोना के तीन नए मरीजों की पुष्टि हुई है। पहली बार सिमडेगा में भी एक पॉजिटिव केस मिला है। मंगलवार को रांची के हिंदपीढ़ी के दो और लोगों में इसका संक्रमण पाया गया। यहां पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।

बताया गया है कि, ‘दोनों संक्रमित शख्स हिंदपीढ़ी के ही उस व्यक्ति के संपर्क में आया थाए जिसकी तीन दिन पूर्व मौत हो गई थी। दोनों संक्रमित रिश्तेदार है और फल का व्यवसाय करते हैं।’

इधर, बताया गया है कि, ‘पहली बार सिमडेगा में मिले मरीज का संबंध भी तब्लीगी जमात से है। वह लोहरदगा में भी जमात में शामिल हुआ था। अब झारखंड में रांची, हजारीबाग, बोकारो, गिरिडीह, कोडरमा के बाद सिमडेगा में भी यह खतरनाक वायरस पहुंच गया है। गौरतलब है कि कोडरमा में मिला मरीज भी गिरिडीह का निवासी है।’

311
31446 views

Comment