logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आनंद मार्ग प्ले स्कूल का शुभारंभ


 वैशाली।  बिहार राज्य के वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर के अंतर्गत स्थित मड़ई चौक के निकट आज  आनंद मार्ग प्रचारक संघ द्वारा गरीब व वंचित वर्ग के बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने और  उनके शारीरिक, मानसिक तथा आध्यात्मिक विकास  हेतु प्ले स्कूल का शुभारंभ किया गया है।

 समारोह का उदघाटन संस्था के वरीय सदस्य व सचिव  सुरेंद्र प्रसाद, पटना, संयुक्त सचिव श्री नवल जी और शिक्षा सचिव श्री कमलाकांत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। समारोह में आगत अतिथियों का स्वागत हाजीपुर जिला सचिव आचार्य सुशोभना नंद अवधूत ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए सुरेंद्र प्रसाद ने कहा कि आनंदमार्ग अहिंसा का समर्थन करता है। हमें किसी से भी हिंसक व्यवहार नहीं करना चाहिए।

श्री नवल जी ने अपने विचारों को व्यक्त करते हुए कहा कि इस संसार में उपस्थित सभी प्राणी ,जीव-जंतु, पेड़-पौधे ईश्वर की संतान है। हमें इन सभी की रक्षा करनी चाहिए। संस्था के शिक्षा सचिव श्री कमलाकांत ने कहा कि हम सभी को मन को नियंत्रण करने के लिए आनंद मार्ग के नियमों का अनुसरण करना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि यह विद्यालय बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी प्रदान करेगा।  यह संस्था विश्व के 200 से भी अधिक देशों में संचालित है।  संस्था के जिला सचिव आचार्य सुशोभना नंद अवधूत ने   श्लोक  "सा विद्या या विमुक्ते" के माध्यम से अपने विचारों को प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि  शिक्षा मनुष्य की मुक्ति का मार्ग है।
 
इसी सिद्धांत पर  आनंद मार्ग प्रचारक संघ द्वारा यह विद्यालय खोला गया है। समारोह में उपस्थित श्री कालीचरण राणा ने कहा कि नवमानवतावाद  सिद्धांत मानवीय जीवन को सुव्यवस्थित बनाने वाला और प्रकृति से संपर्क स्थापित करने वाला एक उच्च व नवीन अवधारणा है। यह ब्रह्माण्ड में अवस्थित सभी सजीव वस्तु को ईश्वर की संतान मानता है और उनके संरक्षण पर बल देता है।

संस्था की हाजीपुर शाखा की डी. टी.एस. एल. अवधुतिका रगात्मिका  आचार्य ने विद्यार्थियों को  ध्यान लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अपने मन को आध्यात्मिकता की ओर अग्रसर कर विभिन्न प्रकार की समस्याओं से निवृत हुआ जा सकता है। हम सभी को मन को नियंत्रण करने के लिए आनंद मार्ग के नियमों का अनुसरण करना चाहिए।

समारोह में डॉ. दामोदर जी, भुक्ति जी,  दिलीप जी, राजीव जी, रामदयाल जी, रुद्र देव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए। समारोह में मंच संचालन प्रवीण जी ने किया। अंत में, धन्यवाद ज्ञापन गीता दीदी ने किया।

254
15117 views
3 shares

Comment