logo

अहमदाबाद के वस्त्राल विस्तार में राहदारीओ पर तलवार और डंडों से असामाजिक तत्वों ने हमला किया गुजरात सुरक्षित होने का दावे पोखर साबित हुए वस्त्राल विस्तार में खुलेआम लोगों पर हमला पूर्व गृह मंत्री के मत विस्तार में ही ऐसा हाल स्थानिको में भय का माहौल

गुजरात के अहमदाबाद के वस्त्राल में एक बार फिर कुछ असामाजिक तत्वों का आतंक देखने को मिला है। बाइक सवार कुछ असामाजिक तत्वों ने शाश्र्सोवत सोसायटी के सामने जमकर हंगामा किया। जो लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस थे इन लोगों ने सड़क पर तोड़फोड़ की, जिसमें दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दंगाइयों ने सड़क पर खड़े वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि 15 से 20 लोगों की भीड़ ने वाहनों में तोड़फोड़ की। 
हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। उत्सव की तैयारियों के बीच बनी यह घटना परिणाम स्वरूप माहौल तनावपूर्ण हो गया। जैसे ही रामोल पुलिस को सूचना मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि पुलिस ने अब तक 9 आरोपियों को हिरासत में लिया है और पुलिस आगे की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
स्थानीय लोगों में भय का माहौल 
यह दृश्य देखकर स्थानीय लोगों की हिम्मत नहीं हुई कि वे इन लोगों से उलझें। यह घटना अब पुलिस के लिए चुनौती साबित हो सकती है। फोटो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग वाहनों में यात्रा कर रहे हैं।
इन दंगाइयों ने वाहनों में यात्रा कर रहे लोगों पर जबरन हमला किया। वीडियो में लोगों को यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि ये लोग नशे में धुत होकर आतंक मचा रहे थे।


3
3443 views