logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

निहंग ने कृपाण से युवकों पर किया हमला, काट दीं अंगुलियां


बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में श्री नयना देवी जी के मंडयाली के पास एक निहंग ने दो युवकों पर कृपाण से हमला कर दिया जिसमें एक युवक की अंगुलियां कट गई हैं। दूसरे युवक की बाजू पर वार किया गया।

बताया जा रहा है कि श्री नयना देवी जी के मंडयाली गांव के पास निहंग बुधवार शाम को पैदल जा रहा था। वहीं उसने स्कूटी पर जा रहे युवक से लिफ्ट मांगी। उनके लिफ्ट न देने पर उसने उन पर हमला कर दिया। एएसपी अमित शर्मा ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

कोट थाना में आईपीसी धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

262
14946 views

Comment