logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

इफ्तार से 10 मिनट पहले मस्जिदों से क्या ऐलान हुआ? लोगों ने पका-पकाया खाना फेंक दिया घर के बाहर (UP) कुंदरकी। इफ्तार से

इफ्तार से 10 मिनट पहले मस्जिदों से क्या ऐलान हुआ? लोगों ने पका-पकाया खाना फेंक दिया घर के बाहर
(UP) कुंदरकी। इफ्तार से करीब दस मिनट पहले मस्जिदों से एलान हुआ कि पकाए गए खाने में कीड़े मकोड़े हैं। जिसके बाद रोजेदारों में खलबली मच गई। लोगों ने अपने यहां पकाए गए खाने को बाहर फेक दिया। मामला गंदीपुर गांव का है। यहां एक मांस विक्रेता से गांव में रहने वाले कई ग्रामीण मांस खरीद कर ले गए थे। जिसे उन्होंने पकाया।
देर शाम को रोजा इफ्तार से करीब दस मिनट पहले जामा एवं मक्का मस्जिदों से एलान किया गया कि लोग संक्रमित खाना न खाएं। जिसके बाद रोजदारों ने अपने घरों में पकाया खाना फेक दिया। उन्हें पकाए गए खाने में कीड़े मकोड़े दिखाई दिए। हालांकि इस मामले में जब अफसरों से वार्ता की गई तो उन्होंने ऐसी किसी भी प्रकार की जानकारी होने से साफ इनकार कर दिया

109
2314 views

Comment