logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

_फागुन सिनेह सांस्कृतिक कार्यक्रम में मैथिली कलाकारों ने बांधा समां_

मुंबई मैथिल ट्रस्ट द्वारा आयोजित फागुन सिनेह सांस्कृतिक कार्यक्रम में रविवार को मैथिल कलाकारों ने अपने मधुर स्वर से उपस्थित दर्शकों के बीच समा बांध दिया।
विदित हो कि:- नवी मुंबई के जुईनगर स्थित बंट्स ऑडिटोरियम में रविवार को फागुन सिनेह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में नवी मुंबई मैथिल ट्रस्ट के अभिभावक तुल्य वरिष्ठ कार्यकर्ता और मुख्य अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित किया गया, साथ ही छत्रपति शिवाजी महाराज और विद्यापति जी को वंदन कर उनके मूर्ति पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पण किया गया। पंडित गणेश शास्त्री जी के मंत्रोच्चार और शंखनाद ने वातावरण को हरिमय कर दिया।
मंच की शोभा बढ़ाते हुए
मैथिल कलाकार हीरा हमराही ने मिथिला के गोसाउनीक गीत जय-जय भैरवी प्रस्तुति की जिसके साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम में गौरांगी के द्वारा भरतनाट्यम प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में मंच का सफल संचालन नून रोटी वेब सीरीज से ख्याति प्राप्त मैथिली कलाकार विकास झा एवं रोशनी झा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम में मैथिली के राॅकस्टार गायिका प्रिया मल्लिक ने अपनी सुमधुर और मिथिला की पारम्परिक गीत-संगीत प्रस्तुति कर ऑडिटोरियम में उपस्थित दर्शकों को झुमने पर मजबूर कर दिया। प्रेम प्रकाश कर्ण ने मैथिली फोक पर आधारित आधुनिक संगीत प्रस्तुत कर श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया।
इस अवसर पर गीत-संगीत के अतिरिक्त काव्य पाठ राजकुमार झा, प्रकाश झा एवं अन्य कवियों द्वारा आयोजित किया गया।
आगंतुक अतिथियों को सत्कार स्वरूप भेंट में मिथिला प्रिंट की पाग पहनाई गई साथ ही पुष्पगुच्छ और नवी मुंबई मैथिल ट्रस्ट की स्मृति चिन्ह दी गई।

मौके पर मिथिला समाज के वरिष्ठ समाजसेवी के अतिरिक्त विभिन्न मैथिल संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित हुए।

साभार:-श्री मुरारी ठाकुर
सचिव नवी मुंबई मैथिल ट्रस्ट

310
8816 views

Comment