logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पुलिस ने अवैध रेत के 20 ट्रेक्टर,2 हाईवा जप्त किए, मची हड़कम्प

0 पुलिस की सख्त कार्रवाई से अवैध रेत माफियाओं में मची हड़कंप


बिलासपुर। जिले के कोटा थाना पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 ट्रैक्टर और 2 हाईवा को जब्त किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार चेतना अभियान के तहत की गई, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (कोटा) श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में कोटा पुलिस ने लगातार नज़र रखी और अवैध खनन पर शिकंजा कसा।

153
11591 views

Comment