logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*महिला एवं बाल विकास के लिए नई घोषणाओं से महिलाओं को मिलेगा मजबूती और बच्चों को बेहतर पोषण* *लाडो प्रोत्साहन योजना मे

*महिला एवं बाल विकास के लिए नई घोषणाओं से महिलाओं को मिलेगा मजबूती और बच्चों को बेहतर पोषण*

*लाडो प्रोत्साहन योजना में बढ़ोतरी, आंगनबाड़ी में पोषण सामग्री में भी किया सुधार*

बालोतरा, 18 मार्च। राजस्थान सरकार ने लाडो प्रोत्साहन योजना में महत्वपूर्ण बदलाव करने की घोषणा की है। अब सेविंग बॉण्ड की राशि एक लाख के बजाय डेढ़ लाख रुपए दी जाएगी। इसके अलावा, आंगनबाड़ी केन्द्रों में अतिकुपोषित बच्चों को प्रदान किए जाने वाले दूध की मात्रा को भी 15 ग्राम से बढ़ाकर 25 ग्राम प्रति पैकेट किया गया है।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने यह घोषणाएं बजट 2025-2026 के वित्त एवं विनियोग विधेयक चर्चा के दौरान की। उनका कहना है कि इन कदमों का उद्देश्य मातृ और बाल स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक नितिन गहलोत ने बताया कि अति गंभीर कुपोषित बच्चों की संख्या को कम करने के लिए यह कदम आवश्यक है।

*10 महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित*
उन्होंने बताया कि लखपति दीदी, ड्रोन दीदी, सोलर दीदी, बैंक सखी, कृषि सखी, और पशु सखियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पोषण अभियान सही पोषण-वेशन टेबलेट के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा। इसके तहत हर ब्लॉक में उत्कृष्ट काम करने वाली 10 महिलाओं को सम्मानित करने का प्रस्ताव है, जिससे उनकी कार्य कुशलता में वृद्धि हो सके।

*1.5 प्रतिशत की ब्याज दर पर मिलेगा ऋण*
उन्होंने बताया कि महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ावा देने के लिए, लखपति दीदी के लिए 1.5 प्रतिशत की ब्याज दर पर ऋण की व्यवस्था की गई है। ये सभी घोषणाएं महिलाएं और बच्चों के विकास को प्राथमिकता देने के लिए की गई हैं, जिससे राज्य में समग्र विकास को साकार किया जा सके।
-0-

161
7574 views

Comment