logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दिल्ली से कुशेश्वरस्थान पहुंची बस, , पुलिस ने बस से भारी मात्रा में शराब बरामद की

कुशेश्वरस्थान पूर्वी (दरभंगा )। बिहार में ये कैसी शराबबंदी जहां पीने वालों से ज्यादा बेचने वालों की तादाद है। आए दिन थाना क्षेत्र में कहीं ना कहीं पुलिस छापेमारी कर शराब बरामद करने में लगी है।

इसी बीच सोमवार की सुबह कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली से दरभंगा के कुशेश्वरस्थान आ रही बस में जब छापेमारी की तो लोग देखकर हैरान रह गए। बस के डिक्की में भाड़ी मात्रा में विदेशी शराब की खेप मिली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश नंबर की बस UP17 T 7474 जब सोमबार की सुबह करीब 09 बजे कुशेश्वरस्थान के सत्तीघाट पहुंची तो अचानक कुशेश्वरस्थान पुलिस ने बस में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस को शराब की बड़ी खेप मिली। जिसके बाद बस के स्टाप को गिरफ्तार कर लिया गया और बस को जब्त कर ली गई। इस मामले में थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की दिल्ली से बस में विदेशी शराब की बड़ी खेप लायी जा रही है।

छापेमारी के दौरान ऑफिसर चॉइस ब्लू का 180 एमएल एवं 375 एमएल का लगभग 1700 लीटर शराब बस के डिक्की से बरामद की गई है और इस मामले में दो लोगो को गिरफ्तार किया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

288
29136 views
15 shares

Comment