logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मां काली के मंदिर के स्थापना दिवस पर हुआ भण्डारा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा सिंह ने लिया भण्डारे में भाग, किया प्रसाद ग्रहण

संजय शर्मा/संवाददाता
बिजनौर। नगर के समीपवर्ती रामपुर बकली स्थित श्री भूरेमल देवता पावन धाम पर आज मां काली के मन्दिर के स्थापना दिवस के अवसर पर भण्डारे का आयोजन किया गया। भण्डारे में हजारों लोगों ने उड़द, चावल, कड़ी व स्वादिष्ट खीर का प्रसाद ग्रहण किया। प्रातः हवन पूजन के पश्चात कल्याओं को भोग लगाया गया। उसके पश्चात भण्डारा सभी के लिए आरंभ किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा सिंह ने मंदिर पर पहुंचकर भण्डारे में भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम सभी के सहयोग से होते हैं और ऐसे धार्मिक कार्यों से सनातन को बढ़ावा मिलता है। पालिका अध्यक्ष भण्डारे में लोगों को प्रसाद वितरित कर रहे बच्चों की भी प्रशंसा की। उन्होंने महिलाओं से भी मुलाकात की। श्रीमती इंदिरा सिंह ने महिलाओं से बातचीत में कहा कि यहां मंदिर पर आकर बहुत अच्छा लगा। मैंने इस स्थान के बारे में काफी सुना था। आज यहां आकर मत्था टेकना और प्रसाद ग्रहण करना मेरे लिए गर्व की बात है। आगे भी मैं समय-समय पर यहां आती रहूंगी। श्रीमती इंदिरा सिंह ने मंदिर के पुजारी श्री गोवरधन की पूजा-अर्चना की प्रसन्नता व्यक्त की।

142
2898 views

Comment