logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ओवरलोड ट्रैक्टर का टायर फटने से अनियंत्रित हो गया जिसकी चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

नीमच/ सिंगोली। नीमच जिले की सिंगोली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले फुसरिया गांव के समीप शुक्रवार शाम एक ओवरलोड ट्रैक्टर का टायर फटने से अनियंत्रित हो गया जिसकी चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी अनुसार सिंगोली थाना क्षेत्र के ग्राम फुसरिया के पास शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे तीन छात्र मोटरसाइकिल पर सवार होकर तिलस्वां महादेव दर्शन करने जा रहे थे। ग्राम फूंसरिया से आगे एक पत्थर से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर का टायर फट गया जिससे ट्रेक्टर का संतुलन बिगड़ गया ऐसे में पास से गुजर रहे मोटरसाइकिल पर सवार तीनों छात्र ट्राली में भरे पत्थरो से टकराकर भीषण दुर्घटना का शिकार हो गए। दुर्घटना में कांग्रेस नेता बालकिशन धाकड़ का पुत्र सांवरा धाकड़ निवासी लाडपुरा थाना सिंगोली व विशाल पिता राधेश्याम धाकड़ निवासी कंवर जी की खेड़ी थाना सिंगोली की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में अभय कुमार पिता शिवलाल धाकड़ निवासी कदवासा को गंभीर चोट लगी जिसे अन्यत्र रेफर किया हैं।मृतकों के शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ ईतेश व्यास ने विशाल धाकड़ और सांवरा धाकड़ को मृत घोषित किया और उनका पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। बता दें कि सांवरा धाकड़ कांग्रेस नेता बालकिशन धाकड़ का पुत्र है और कक्षा 10 वीं में अध्ययनरत हैं,तीनो छात्रों का शुक्रवार को अंतिम पेपर था व पेपर देने के बाद तीनों छात्र मोटरसाइकिल से तिलस्वां महादेव दर्शन करने जा रहे थे तभी वह इस हादसे का शिकार होगए हैं।

111
5565 views

Comment