logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गड़ेरिया समाज ने उठाई राजनीतिक हिस्सेदारी की मांग

पटना (आससे): बिहार में विधानसभा चुनाव कि आहट के साथ ही विभिन्न जातियों और सामाजिक संगठनो की राजनीति सक्रियता बढ़ने लगी है। इस क्रम में बिहार गड़ेरिया मोर्चा संगठन ने मिलर हाइ स्कूल में पाल हुंकार रैली का आयोजन किया,जिसमें समाज के हजारों लोगों ने भाग लिया। रैली के दौरान बिहार गड़ेरिया मोर्चा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष पाल ने समाज को राजनीति भागीदारी को लेकर स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा - हमारा समाज वर्षों से उपेक्षित रहा है।अब समय आ गया है, राजनीतिक दल में हिस्सेदारी दें।जो भी दल हमे उचित प्रतिनिधित्व देगा,हम उसे समर्थन देंगे। हम बिहार में कम से कम 5 प्रतिनिधि उतारेंगे,और अपने समाज को मजबूती दिखाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष अशोक पाल ने कहा - हमारे समाज को केवल शोषण किया जाता है,एक तरफ नौकरी की बात की जाती है,और एक तरफ हम सबका का खुद का पेशा भेड़ पालन उसका हक छीना जा रहा। राष्ट्रीय सचिव निवास पाल ने कहा - हमारे समाज के ऊपर कोई ध्यान नहीं देता है,हमारे समाज कोई भी घटना हो जाता है,कोई पूछने तक नहीं आता है,थाना FIR तक नहीं लेता है,हमारे भाइयों बहनों को उच्च शिक्षा के लिए मदद भी नहीं मिलता है। प्रदेश प्रवक्ता सम्राट प्रताप पाल ने कहा - चुनाव में तेजस्वी प्रसाद यादव बोलते है कि गड़ेरिया समाज मेरा भाई है। चुनाव खत्म हो जाने के बाद भाईचारा खत्म। ये तो चाचा भतीजा वाला बात आ गया। इससे साफ प्रकट होता है आप यही कहना चाहते हैं कि सौतेला तो सौतेला ही होता है। ये सब नहीं चलेगा भइया। अब हिस्सेदारी ले के रहेंगे। एक भाई का 52 बीघा एक भाई का 52 डिसमिल भी नहीं।

151
3846 views

Comment