logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जमुई पुलिस की बड़ी सफलता: 6 साल से फरार नक्सली सुमा राणा गिरफ्तार

जमुई जिले के चकाई थाना की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 6 वर्षों से फरार नक्सली सुमा राणा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को 24 मार्च 2025 को गुप्त सूचना मिली थी कि चकाई थाना कांड संख्या 11/19 के प्राथमिकी अभियुक्त सुमा राणा (पिता भोला राणा, निवासी हसीकोल, थाना चकाई, जिला जमुई) अपने घर के पास देखा गया है। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी झाझा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने ग्राम हसीकोल में सुमा राणा के घर पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

201
8127 views

Comment