logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भट्टे मालिकों के ख़िलाफ़ धरना प्रदर्शन, माँगें नहीं मानी तो बड़े आंदोलन की दी चेतावनी?

मिलक । मामला रामपुर जिले के मिलक क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत मोहम्मद नगर नानकर का है जहां किसानों ने ईंट भट्टे मालिकों के ख़िलाफ़ धरना प्रदर्शन किया।
ईंट भट्टे पर चलने बाले भारी वाहनों से किसानों के खेतों का रास्ता और फसल प्रभावित हो रहीं हैं जिसके चलते भारतीय किसान यूनियन सुनील के जिला अध्यक्ष लालता प्रसाद गंगवार के नेतृत्व में सोमवार को धरना प्रदर्शन किया गया। किसानों द्वारा भट्टे मालिकों को चेतावनी दी गयी कि उनका रास्ता व फ़सल को नष्ट करना बंद करें , रास्ते पर पानी का छिड़काव करवाएं अन्यथा की परिस्थिति में रास्ते पर निकलने नहीं दिया जाएगा । किसानों द्वारा कई घंटे लगातार प्रदर्शन जारी रहा किन्तु भट्टे मालिकों द्वारा कोई सुनवाई नही की गई,किसानों का आरोप है कि भट्टे मालिक तानाशाही दिखा रहे हैं। ईंट भट्टों पर चलने बाले भारी वाहनों से किसानों का रास्ता और फसलों को भारी नुकसान पहुँच रहा है। आरोप लगाया कि रास्ते में पड़ने बाली नहर की पुलिया को भी इन वाहनों द्वरा काफ़ी नुकसान हुआ है जिससे वहाँ कभी भी बड़े हादसे होने की संभावना है। ईंट भट्टे पर चलने बाले वाहनों से रास्ता और फसल दोनों खराब हो रहीं है।गेहूं की फसल को लेकर क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिला वहीं रास्ते पर पड़ने वाले शमशान घाट, मंदिर और नदी को जाने वाली सारी सड़के भारी तादात धूल से लथपथ हो रही है जिससे वहाँ जाने आने में काफ़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। किसानों द्वारा भट्टे मालिकों से कुछ मांगे है जिसमें उन्होंने कहा कि टूटी पुलिया बनाई जाए जहां रास्ता खराब है उसे संभाला जाए, प्रत्येक दिन जहां से कच्ची ईट आ रही और जहां तक जा रही है सभी रास्तों पर पानी छिड़काव कराया जाए। उन्होंने कहा कि मंगलवार तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो उनके द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जिला अध्यक्ष लालता प्रसाद गंगवार , ग्राम प्रधान पति अनिल गंगवार, चेतराम गंगवार, रोजगार सेवक महेंद्र गंगवार, बाबा पुराण गिरी, विपिन, रवि गंगवार, मनीष कुमार, विजयपाल, कृष्णपाल मौर्य आदि उपस्थित रहे।

155
1821 views

Comment