logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कोरावं की राशन की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं हो रहा पालन, संक्रमण फैलने का खतरा

कोरांव (प्रयागराज)। कोरोना से लड़ने के  लिए सोशल डिस्टेंसिंग जहाँ महत्वपूर्ण हथियार साबित हो रहा है तो वहीं प्रयागराज में ऐसे भी मामले सामने आ रहे हैं जहां राशन डीलरों और प्रशासन की लापरवाही साफ साफ दिख रही है ।

इसी कड़ी में नगर पंचायत कोरांव में मुफ्त राशन लेने के लिए कोटेदारों के यहाँ कार्डधारकों की लंबी लाइन तो देखी गई, लेकिन वहां सोशल डिस्टेंसिंग नही दिखाई पड़ी। ताजा मामला बड़ोखर गांव का है जहां प्रशासन पूर्णरूप से फेल साबित हो रहा है राशन की दुकानों पर लाइन तो दूर की बात लोंगो की काफी भीड़ एकत्र देखी गई ।

स्थानीय लोगों का प्रशासन पर आरोप है कि, ‘जहाँ आवश्यक होता है वहाँ पुलिस कर्मी नदारद होते हैं अनावश्यक ही लोगों को परेशान किया जा रहा है।’ इस बात की पड़ताल में पता चला कि  प्रशासन बीते कुछ दिनों में सोशल डिस्टेंसिंग का लगातार पालन कराने में लगा हुआ है वहीं लोगों का समर्थन मिल रहा है, लेकिन कुछ स्थानों पर प्रशासन की लापरवाही की भर्त्सना भी की जा रही है ।

265
14896 views

Comment