logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मध्य प्रदेश में पुलिस अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, 10 अफसर कार्यमुक्त—अनुशासनहीनों पर गिरेगी गाज!

मध्य प्रदेश में पुलिस अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, 10 अफसर कार्यमुक्त—अनुशासनहीनों पर गिरेगी गाज!

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने आदेशों की अवहेलना करने पर 10 पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया है। इन अधिकारियों में आईपीएस और एसपीएस संवर्ग के अधिकारी शामिल हैं, जो 6 मार्च 2025 को हुए तबादलों के बावजूद अब तक नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण नहीं कर सके थे।

इन अधिकारियों में शामिल हैं:

• नरेंद्र रावत* (एएसपी, खरगोन)

• करनदीप सिंह (एसडीओपी, बैहर, बालाघाट)

• रश्मि मिश्रा (एआईजी, पुलिस मुख्यालय, भोपाल)

• प्रवीण भूरिया (एएसपी, श्योपुर)

• विशाल सिंह (उप-सेनानी, 15वीं वाहिनी विसबल, इंदौर)

• परवेज अनवर खान (उप-सेनानी, दूसरी वाहिनी विसबल, ग्वालियर)

• मनोहर सिंह बारिया (उप-सेनानी, 24वीं वाहिनी विसबल, जावरा रतलाम)

• चंचल नागर (एएसपी, मैहर)

• राकेश कुमार पन्द्रो (एएसपी, नक्सल ऑपरेशन, बालाघाट)

• मनोज कवरेती (उप-सेनानी, 13वीं वाहिनी विसबल, ग्वालियर)

पुलिस मुख्यालय ने सख्त चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यदि अधिकारी तुरंत नई पदस्थापना पर कार्यभार नहीं संभालते, तो उनके खिलाफ एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह कार्रवाई प्रदेश में पुलिस अनुशासन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है, जिससे भविष्य में अधिकारी प्रशासनिक आदेशों के पालन में लापरवाही न करें।

107
717 views

Comment