logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय भवानी सेना की महिला जिलाध्यक्ष पल्लवी चौहान ने सांसद सुमन के राणा सांगा पर दिए विवादित बयान पर की घोर निंदा.

औरैया l समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन के राजयसभा मे राणा सांगा पर दिए विवादित बयान को लेकर राष्ट्रीय क्षत्रिय भवानी सेना से महिला मोर्चा औरैया जिलाध्यक्ष पल्लवी चौहान ने घोर निंदनीय बताया। पल्लवी ने कहा कि सुमन को अभी इतिहास को बारीकी से पढ़ने की जरुरत है।

उन्होंने बताया कि समाज में सभी को पता है कि बाबर को इब्राहिम लोदी के विरुद्ध दौलत खान लोदी ने आमंत्रित किया था। यह सब तो कक्षा 8 के विद्यार्थियों को भी पता होता है।

पल्लवी चौहान ने बताया कि ब्रिटिश सरकार की एएस बिबरिज ने बाबरनामा का अंग्रेजी मे अनुवाद किया था, जिसमें लिखा है कि बाबर को इब्राहिम के विरुद्ध पंजाब के गवर्नर दौलत खान लोदी ने भारत आमंत्रित किया था।

पल्लवी का कहना है कि राजपूतो ने हमेशा ही देश रक्षा के लिए खून बहाया है। वहीं कोई भी आकर शूरवीर राणा सांगा को गद्दार बोल देगा तो समाज में गलत सन्देश होगा।

पल्लवी चौहान बताती हैं कि संग्राम सिंह, जिन्हें राणा सांगा के नाम से जाना जाता है, वो एक ऐसे महान योद्धा थे जिन्होंने सभी बाधाओं को पार किया। सिर्फ एक आँख और एक स्वस्थ हाथ के साथ, उन्होंने जीवन भर बहादुरी से लड़ाइयां लड़ीं। सन् 1508 में वे मेवाड़ के शासक बने। ऐसे महान राणा सांगा पर अभद्र टिप्पणी शोभनीय नहीं है। इससे पूरा क्षत्रिय समाज क्रोध की आग से आक्रोशित है। 

उन्होंने कहा कि सांसद सुमन को अपने द्वारा किए गए कृत्य के लिए क्षत्रिय समाज से माफ़ी मांगनी चाहिए।

184
4424 views

Comment