logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अदानी पॉवर प्लांट तिरोडा मे शिवाजी फुले आंबेडकर मिशन प्रणित महाराष्ट्र राज्य वीज निर्मित रोजंदारी मजदूर सेना के समर्थन में शृंखलाबद्ध भूख हड़ताल और बेमुदत काम बंद की घोषणा की है धरणे पर बैठे श्रमिक

अदानी पावर प्लांट तिरोडा में श्रमिकों का आंदोलन जारी, 20 मांगों को नजरअंदाज किया गया
तिरोडा में अदानी पावर अनलिमिटेड प्लांट में काम करने वाले रोजंदारी मजदूरों ने शिवाजी फुले आंबेडकर मिशन प्रणित महाराष्ट्र राज्य वीज निर्मित रोजंदारी मजदूर सेना के समर्थन में शृंखलाबद्ध भूख हड़ताल और बेमुदत काम बंद की घोषणा की है।

हड़ताल के चलते कई मजदूर धरने पर बैठे हुए हैं, जिनमें से (‌1)आसाराम ढेकलजी मेश्राम वय 51 वर्ष
(2) विनोद सोहनलाल काश्मॆ वय 42 वर्ष इनकी की तबियत बिगड़ गई है। दो दिनों से चल रहे इस आंदोलन के बावजूद अदानी पावर प्लांट प्रशासन श्रमिकों की कुल 20 मांगों को नजरअंदाज कर रहा है।

श्रमिकों की मांगें में से कुछ प्रमुख मांगें हैं:

- पगार में 19 प्रतिशत की वृद्धि
- ग्रेजुएटी महाराष्ट्र शासन से मिलने वाले भत्ते
- श्रमिकों के लिए सुरक्षा उपायों का पालन
- श्रमिकों के लिए बेहतर काम की स्थितियों का प्रबंध

श्रमिकों का कहना है 3हजार मजदूरो के हक लिये हडताल है और अदानी पावर प्लांट प्रशासन उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रहा है, जिससे उन्हें मजबूरन आंदोलन करना पड़ रहा है। श्रमिकों ने अदानी पावर प्लांट प्रशासन से अपनी मांगों को मानने की अपील की है।

163
5269 views

Comment