logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिहार दिवस,.... आइए न हमरा बिहार में

नवी मुंबई के जुई नगर स्थित बंटस हॉल में
बिहार फाउंडेशन मुंबई चैप्टर के तत्वावधान में
बिहार के ११३वें स्थापना दिवस के अवसर पर
बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बिहार फाउंडेशन मुंबई के संरक्षक सर्वेश कुमार शाही एवं चेयरमैन कैसर खालिद ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा बिहार तेजी से तरक्की कर रहा है और इसका ग्रोथ रेट देश के ग्रोथ रेट से ज्यादा है।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य मुंबई में रह रहे प्रवासी बिहारियों को बिहार में हो रहे विकास कार्य से अवगत कराना है।
मुंबई चैप्टर के चेयरमैन कैसर खालिद ने बताया कि मुंबई में लाखों की संख्या में प्रवासी बिहारी रहते हैं और अपनी मेहनत के बल पर अपनी पहचान बनाने के साथ साथ यहां की इकॉनमी में अपना योगदान भी दे रहे हैं।
इस अवसर पर बिहार फाउंडेशन मुंबई के वाइस चेयरमैन अभय सिन्हा, सचिव सुखदेव शर्मा, संयुक्त सचिव संजीव कुमार दुबे, संयोजक रणवीर सदस्य नवनीत जयपुरियार, प्रवक्ता मनोज सिंह राजपूत, सदस्य विनोद गुप्ता, दया किशोर भारती, दीपक झा के अलावा सैकड़ों गणमान्य बिहारी उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नवीं मुंबई के पांच सदस्यों सेवा फाउंडेशन के राजेश श्रीवास्तव एवं विशाल आनंद, नवी मुंबई मैथिल ट्रस्ट के मुरारी ठाकुर, सार्वजानिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव ट्रस्ट के प्रह्लाद महासेठ, भोजपुरी वेलफेयर एसोसिएशन के विकाश सिंह ने महत्तवपूर्ण भूमिका निभाई है।

साभार:- श्री मुरारी ठाकुर
सचिव नवी मुंबई मैथिल ट्रस्ट

228
7923 views

Comment