logo

रामनगर के जनपद सदस्य पुरुषोत्तम कुशवाहा ने भाजपा के प्राथमिक सदस्यता एवं सभी पदों से दिया स्तीफा

भाजपा जिला अध्यक्ष को पत्र लिखकर जनपद सदस्य पुरुषोत्तम कुशवाहा ने दिया इस्तीफा

रामनगर: जनपद पंचायत रामनगर के वार्ड क्रमांक 16 से जनपद सदस्य पुरुषोत्तम कुशवाहा ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने को पत्र लिखकर पार्टी छोड़ने की घोषणा की। अपने त्यागपत्र में पुरुषोत्तम कुशवाहा ने भाजपा पर नीतियों से भटकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पार्टी जातिवाद और संप्रदायवाद की ओर अग्रसर हो रही है, जिससे समाज में मनुष्यता का माहौल बिगड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों और बेसहारा लोगों की मदद करने वाला कोई नहीं बचा है, जबकि जनप्रतिनिधि और नेता सत्ता के मद में मदमस्त हैं।
उन्होंने सरकारी तंत्र पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अधिकारियों की मनमानी और बेलगाम रवैये के कारण जनता परेशान है। लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई इस बात का प्रमाण है कि सरकारी महकमे में लूट मची हुई है।
इन्हीं हालातों से दुखी होकर पुरुषोत्तम कुशवाहा ने भाजपा से इस्तीफा देने का निर्णय लिया। उनका यह कदम क्षेत्र की राजनीति में बड़ा असर डाल सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज ही उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के हांथों कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

9
31 views