logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

टाइगर की हत्या के विरोध में रांची बंद पूरी तरह सफल - बाबूलाल मरांडी

रांची। भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में बुलाये गये रांची बंद का व्यापक असर देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर और बांस-बली लगाकर सड़कें जाम की, जिससे पूरे शहर में यातायात ठप हो गया। रांची बंद का असर सार्वजनिक परिवहन पर भी पड़ा। ऑटो महासंघ ने ऑटो चालकों से वाहन नहीं चलाने की अपील की, जिससे शहर में ऑटो और ई-रिक्शा पूरी तरह बंद रहे। इससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। भाजपा समर्थकों का कहना है कि जब तक टाइगर अनिल महतो की हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक विरोध जारी रहेगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में गुरुवार को रांची बंद को पूरी तरह सफल बताया है, कहा कि रांची की जनता, व्यापारी, बुद्धिजीवी, वाहन चालक, स्कूल, मजदूर समेत सभी वर्गों ने बंद का पूरा समर्थन किया। मरांडी ने इसके लिए सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा के सवाल पर भाजपा का सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रहेगा। राज्य में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। अपराधी आम आदमी को निशाना बना रहे हैं, मुख्यमंत्री चैन से सो रहे हैं। राज्य की पुलिस अपना काम छोड़कर और काम में व्यस्त है। पुलिस अपराधियों पर कार्रवाई न कर उनसे भी वसूली करती है। राज्य की कानून व्यवस्था दिनों दिन बिगड़ रही। राज्य में पुलिस के संरक्षण में खनिजों,कोयला आदि की अवैध तस्करी हो रही है।सैकड़ों ट्रक रोज राज्य से बाहर अवैध तरीके से भेजे जा रहे. राज्य में जमीन की अवैध लूट हो रही जिसमें सरकार के लोग शामिल है। सभीदलालों,गुंडों,बदमाशों से थानेदार पैसे की वसूली करते हैं। ये सारी चीजें मुख्यमंत्री को देखना चाहिए, इसपर कार्रवाई करनी चाहिए तब कही कानून व्यवस्था ठीक होगी लेकिन ऐसा लगता है मुख्यमंत्री को कोई चिंता नहीं है।वहीं, आम जनता अचानक रांची बंद होने से असमंजस में है। पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

132
6576 views

Comment