
केन्द्रीय विश्वविद्यालय राजस्थान में बिहार दिवस बड़े धुमधाम से मनाया गया है।
राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय में बिहार दिवस धूमधाम से मनाया गया। बिहार के बच्चों व बिहार फैमिली कि सहायता से पहली बार मनाया गया है। बिहार एक समृद्ध, संस्कृति व सभ्यता पूर्ण राज्य है। बिहार दिवस के मौके पर बिहार छात्राओं ने बड़े सुझ बुझ व सतर्कता पूर्वक बिहार दिवस सम्पन्न किया है।
बिहार दिवस के मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो आनन्द भालेराव जी, अन्य प्रोफेसर व विश्वविद्यालय के सभी छात्रों और कर्मचारीयों को नियंत्रित किया गया। सभी लोग ने बड़े उत्साह पूर्वक अपने-अपने कला-कृतियां के साथ भागीदारी पूर्वक उपस्थित हुए। और सभी लोगों ने बिहार कि समृद्धि, संस्कृति, सभ्यता व इतिहास के साथ साथ-साथ बिहार को बहुत नज़दीक से जानने का मौका मिला। बिहार दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया था।
इस कार्यक्रम के दौरान नृत्य व संगीत का आयोजन किया गया था। और इस अवसर पर सभी ने भाईचारे पूर्वक एक दूसरे से गले मिलकर बधाईयां दिए।
बिहार दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी छात्रों व कर्मचारी के लिए बिहार के अमृत तुल्य भोज लिट्टी-चोखा का आयोजन किया गया था। और विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो आनन्द भालेराव जी, अन्य प्रोफेसर, कर्मचारी व छात्राओं ने लिट्टी-चोखा खाकर आनंद लिया। यह कार्यक्रम बड़े उत्साह पूर्वक धूमधाम से व शांतिप्रिय रूप से मनाया गया। यह कार्यक्रम बिहार के लोगों के लिए है, लेकिन यहां ऐसा कभी देखने को नहीं मिला। इसमें विश्वविद्यालय के सभी छात्रों ने बढ चढ कर हिस्सा लिया था।
जय बिहार जय बिहारी ❤️