logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बदायूँ में दो और कोरोना पॉजिटिव मिलने से जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर चार हुई

बदायूँ । जिले के मोहल्ला जालंधरी सराय मे रहने वाला व्यक्ति दिल्ली से लौटा, जिसकी जांच के उपरांत कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जमाती के सम्पर्क मे  दूसरा व्यक्ति था, जो कि जरीफ नगर के नदयाल से था। इन दोनों व्यक्तियों के कोरोना पाॅजिटिव होने की पुष्टि होने से प्रशासन में खलबली मच गई है। जिले में इससे पूर्व भी दो कोरोना पाॅजिटिव केस पाए गए हैं। इन दोनों की रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आने से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। 

कोरोना पॉजिटिव  मरीज के घर के आस-पास के इलाके को सील कर दिया गया है और सैनिटाइजर का कार्य जारी कर दिया गया है। इसके चलते बदायूं मे अब चार कोरोना के पॉजिटिव केस हो चुके हैं।ं 

इससे पहले सहसवान में दो संक्रमित मिले थे, जिसके बाद सहसवान को हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया था। जिस मस्जिद में संक्रमित मिला था, उसके आसपास ढाई किमी का एरिया सील कर दिया गया था। अगले दिन सहसवान कस्बे को चार जोन और आठ सेक्टर में विभाजित कर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तैनात कर दिए गए थे।

इसके बाद 10 अप्रैल की रात को सहसवान के भवानीपुर खल्ली में दूसरा कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिला था, जिसके बाद तत्काल इस इलाके के 14 गांव सील कर दिए गए थे। सोमवार को जिले से 20 सेंपल जांच को भेजे गए थे जिसमें 13 लोग भवानीपुर खल्ली के तथा सात लोग शहर के थे।

दो और लोगों के संक्रमित होने से प्रशासन में भी हड़कंप की  स्थिति है। जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने कहा है कि, ‘शासन प्रशासन  पूर्ण सहयोग के साथ जनता के साथ है। जनता से अपील है कि आगे  जनता शासन प्रशासन के नियमो के पालन के साथ सहयोग दे।’ 

250
14965 views

Comment