logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव के छोटे साले पवन कुमार यादव का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर*

झारखंड,गोड्डा।
पुनीत कुमार
श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव के छोटे साले पवन कुमार यादव का आकस्मिक निधन हो गया, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। पवन कुमार यादव एक बहुत ही अच्छे और शांतचित व्यक्ति थे जिनका सभी से मधुर संबंध था। वे कभी भी किसी से विवाद नहीं करते थे और हमेशा शांति से रहते थे।

उनका जाना क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ा सदमा है। जानकारी के अनुसार वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके कारण उनका निधन हो गया। पवन कुमार यादव के निधन पर सभी ने शोक व्यक्त किया और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

उनकी यादें और उनके द्वारा बनाए गए अच्छे संबंधों को लोग हमेशा याद करेंगे। पवन कुमार यादव का जाना न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति है।

161
13899 views

Comment