logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Udham Singh Nagar News: ठंडी हवा से चार डिग्री लुढ़का तापमान

बाजपुर। ऋषिकेश एम्स में इलाज के दौरान 42 वर्षीय वेदप्रकाश ने दम तोड़ दिया है। आरोप है कि 24 दिसंबर 2024 को पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था।
112 की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान की छत से नशे की हालत में वेदप्रकाश को पकड़ लिया था। इस दौरान युवक छत से गिरा और घायल हो गया था। मृतक की माता ने पुलिसकर्मियों पर उसे छत से गिराने का आरोप लगाया है।
सीओ विभव सैनी ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस को देखते ही नशे की हालत में वेदप्रकाश छत से गिरकर घायल हुआ था। पुलिस ने ही उसे भर्ती कराया था। फिर भी लिखित में शिकायत आने पर मामले की जांच कराई जाएगी।
स्थानीय सरकारी अस्पताल और हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल के बाद उसे ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया था। शुक्रवार को एम्स में इलाज के दौरान वेदप्रकाश ने दम तोड़ दिया। परिवार के लोग बिना पोस्टमार्टम के शव को घर ले आए। परिजनों ने कोसी घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

212
1425 views

Comment