logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भारत सरकार के विभेद वाले अध्यादेश के विरुद्ध समस्त पेंशनर्स समाज एकजुट


आज दिनांक 30.03.2025 को बिहार के छपरा में पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन के तत्वाधान में भगवान बाजार मे एक महा सभा आयोजित किया गया जिसमे पूर्वोत्तर रेलवे के साथ ही साथ पूर्व मध्य रेलवे, केंद्र सरकार केअन्य विभागो, बिहार सरकार तथा भारत सरकार के अधीन अन्य उपक्रमो से रिटायर्ड पेंशनर्स ने भाग लेकर हाल ही मे भारत सरकार द्वारा संसद से पारित रिटायरमेन्ट डेट के आधार पर भेदभाव करने वाले कानून का एक स्वर से पुरजोर विरोध करते हुए अपनी एकता का परिचय दिया।एसोसिएशन के केन्द्रीय पदाधिकारी एस पी सिंह ने आक्रोश को व्यक्त करने का सर्वोत्तम माध्यम सोशल मीडिया को बताया। महामंत्री (हित) मुन्नी लाल गुप्ता ने इसे अंग्रेजो वाली फूट डालो, राज करो वाली नीति बताया। महामंत्री (संगठन) सुभाष चौधरी ने कहा कि जिस विभेद वाले अध्यादेश को सुप्रीम कोर्ट की फुल बेन्च ने खारिज किया,उसे कानून का शक्ल देना सर्वथा अनुचित है। महामंत्री ए के कोहली ने कहा कि विरोध का शंखनाद छपरा की इस क्रान्तिकारी भूमि से हो रहा है जो सरकार को सोचने के लिए मजबूर करेगी।भारत पेंशनर्स समाज नई दिल्ली के संयुक्त महासचिव अमिय रमण ने कहा कि सभी पेंशनर चाहे केंद्र सरकार अथवा राज्य सरकार के किसी विभाग के हो ,उन सबके हितो पर पेंशनर्स के बीच भेदभाव करने वाला कानून कुठाराघात है। एक ओर माननीयो का वेतन भत्ता 22 माह पहले से 24%महगाई मे वृद्धि के नाम पर संसद से पारित हो जाता है दूसरी ओर 10 साल के लम्बे अन्तराल के बाद वेतन आयोग से मिलने वाले थोडे से राहत पर उसी संसद से ग्रहण लगा दिया जाता है। बिहार पेंशनर्स समाज,छपरा के ब्रजेन्द्र कुमार सिन्हा, बब्बन सिह ने कहा कि अब अन्याय को बर्दाश्त नही करेगे।आगामी चुनाव सरकार के लिए बहुत मंहगा साबित होगा।आल इण्डिया रिटायर्ड रेलवे मेन्स फेडरेशन,पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर के प्रभुनाथ राय, सुरेश सिह,एन के पी यादव, बालेश्वर रजक, बलिया शाखा के विवेकानंद मिश्रा, बब्बन सिह तथा छपरा शाखा के डा.एस एच अनुसार एवं अन्य विशिष्ट पदाधिकारियो ने महासभा को सम्बोधित किया जिसमे भारी संख्या मे पेंशनर्स उपस्थित थे।संचालन शाखा मंत्री मिथिलेश कुमार सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन ओ पी पराशर ने किया।

140
4000 views

Comment