*लड़की को प्रेम जाल में फंसा कर युवक ने बनाया शारीरिक संबंध फिर आर्य समाज में रचाई शादी अब रखने से किया इनकार*
मांडा थाना क्षेत्र के उसकी खुर्द हाटा गांव का रहने वाला युवक कोंराव तहसील के खीरी थाना अंतर्गत के रहने वाली एक लड़की से कुछ वर्ष पहले प्रेम प्रसंग हो गया था। जहां समय के साथ दोनों का प्रेम परवान इस कदर चढ़ा की दोनों साथ रहने व जीने मरने की कसम खा ली। इस दौरान युवक ने लड़की से कई बार शारीरिक संबंध बनाया। 2021 में लड़की प्रेग्नेंट हुई और युवक ने दबाव बनाकर अबोर्शन करवा दिया। समाज से बचाने तथा अपने रिश्ते को और मजबूत करने के लिए दोनों ने 2024 में आर्य समाज में जाकर शादी रचा लिया। युवक ने लड़की को नैनी में किराए का कमरा लेकर वहीं पर रखा। हर महीने उसे 2 से 3 हजार रुपए मंथली भी देने लगा। हालांकि इतना सब कुछ होने के बावजूद दोनों पक्ष के घर वालों को कुछ जानकारी नहीं हुई। धीरे-धीरे समय बिता और 2024 में लड़के के घर वालों को इसकी जानकारी हो गई। इसके बाद 3 मार्च 2025 को लड़के की शादी उसके घर वालों के द्वारा कहीं और तय कर सगाई करा दी गई। जिसकी खबर उसकी प्रेमिका पत्नी को हुई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गए। उसने प्रेमी युवक से फोन पर संपर्क किया तो वह साथ रखने से मना कर दिया। लड़की का कहना है लड़के के घर वालों के द्वारा पैसा वसूलने का आरोप लगाते हुए बीते दिनों बैरहना के पास उसे मारा पीटा भी गया। अब पीड़िता न्याय पाने के लिए दर-दर भटकने के लिए मजबूर है।