logo

विष्णु नगर आरा में घर से 20 लाख के गहने और 50 हजार कैश की चोरी

जिला मुख्यालय आरा नवादा थाना के बाजार समिति के पास विष्णु नगर स्थित एक मकान में बीती रात चोरी हो गई है। चोरों ने चुपके से एक बड़ी घटना को अंजाम दे दिया है। घर से लगभग 20 लाख के गहने और 50 हजार कैश चोरी हुआ है। पाल मार्केट विष्णु नगर स्थित मसाढ़ गांव निवासी गणेश सिंह के मकान की यह घटना है। कमरों में रखे हुए लगभग सभी कीमती गहने और कैश चोरी हो गया है। घर के दो सगे भाई गणेश सिंह और महेश सिंह अपने परिवार सहित कुछ दिनों के लिए पैतृक गांव गए हुए थे। आज सुबह वापस घर पहुंचे तो मेन गेट खुला पड़ा था। मेन गेट का ताला केमिकल की सहायता से तोड़ा गया है। घर के अंदर जाने पर सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। मुहल्ले वासियों को इस चोरी की घटना के बारे में भनक तक नहीं लगी। चोरी की घटना से मुहल्ले और आस - पास के सभी लोग स्तब्ध हैं। घटनास्थल पर नवादा थाना पुलिस टीम पहुंच चुकी है। पुलिस घटना की जांच और छानबीन कर रही है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

92
8977 views