logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*पतित पावनी मां यमुना महारानी के प्राकट्य दिवस पर कान्हा की नगरी में धार्मिक अनुष्ठानों की धूम

पतित पावनी मां यमुना महारानी के प्राकट्य दिवस पर कान्हा की नगरी में धार्मिक अनुष्ठानों की धूम मची रही। श्रद्धालुओं ने मां यमुना महारानी का पूजन अर्चन कर प्रदूषण मुक्ति का संकल्प लिया। कृष्णप्रिया कालिंदी के प्राकट्य दिवस पर धार्मिक नगरी के विभिन्न प्राचीन घाटों पर यमुना भक्तो ने विधिवत पूजन अर्चन कर मनौती मांगी। ब्रजवासी पंडा पुरोहित सभा द्वारा केशीघाट पर श्रद्धापूर्वक वैदिक मंत्रोचार के साथ दुग्धाभिषेक कर पूजन किया। सस्वर यमुनाष्टक का पाठ कर प्रदूषण मुक्ति का संकल्प लिया गया। ब्रजवासी पंडा पुरोहित सभा के अध्यक्ष श्याम सुन्दर गौतम ने बताया कि मां यमुना महारानी ब्रजवासियों की आस्था का केंद्र है। सरकार को यमुना प्रदूषण मुक्ति की वृहद कार्ययोजना तैयार करें। इस मौके बड़ी संख्या में यमुना भक्तो ने सहभागिता कर मनौती मांगी।

122
1 comment
4012 views

Comment
  • AKASH SARASWAT

    जय यमुना मईया की