logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंजाब में फिर पकड़ी गई नशा तस्कर महिलाएं: कपूरथला की कंतो और पूजा पेशेवर स्मगलर, कई थानों में दर्ज हैं अभी तक केस

पंजाब में नशा तस्करी मामले में महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। तीन दिन पहले बठिंडा में पुलिस ने एक महिला कांस्टेबल को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे भी हुए हैं। विभाग ने उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। वहीं कपूरथला पुलिस ने दो और नशा तस्कर महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कपूरथला जिला पुलिस ने नशे तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ कपूरथला ने दो थानों की पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन में 2.6 किलो अफीम और 290 ग्राम हेरोइन के साथ पांच आरोपियों को दबोचा है। इनमें दो पेशेवर महिला तस्कर भी शामिल हैं। दोनों महिलाओं पर पहले भी नशा तस्करी के कई केस दर्ज हैं। वहीं, थाना सदर और थाना कोतवाली में अलग-अलग तीन केस दर्ज करके फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जा रही है।

157
9643 views

Comment