logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गया, / ज़िला पदाधिकारी, गया डॉ० त्यागराजन एसएम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में शेरघाटी प्रखंड के सभागार में रामनवमी पर्व के अवसर पर आपसी भाईचारा एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने तथा विधि व्यवस्था संधारण रखने के उद्देश्य से संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

रिपोर्टर मो. दुर्वेश

बैठक में जिलाधिकारी में बताया कि इस वर्ष रामनवमी पर्व 06 अप्रैल को मनाया जाना है। इस अवसर पर जिले के विभिन निकाला जाएगा, जिसे शांत वातावरण में प्रारंभ बिंदु से गंतव्य बिंदु तक ले जाना आवश्यक है। उन्होंने विद्युत विभाग के अभियंता को निर्देश दिया कि शोभायात्रा सह जुलूस के रूट में जर्जर तारों को यथाशीघ्र बदलना सुनिश्चित करेंगे।उन्होंने कहा कि पूर्व में जिला, अनुमंडल तथा प्रखंड स्तर पर शांति समिति के सदस्यों के साथ इस सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गई थी। अनुमंडल पदाधिकारी, शेरघाटी तथा संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि शांति समिति के सदस्यों को शोभायात्रा सह जुलूस को शांति माहौल में सम्पन्न कराने में प्रशासन का सहयोग देने हेतु निर्देश देना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही जुलूस में अधिक से अधिक वॉलंटियर रखने हेतु निर्देश देंगे तथा जुलूस में किसी प्रकार का कोई भी विवादित गाना न बजे, इसका ध्यान रखेंगे। लाउड स्पीकर में बजने वाले गानों को हर हाल में अधिकारी सत्यापन करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही बिना अनुज्ञप्ति के कोई भी शोभायात्रा नहीं निकले, इसे सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा की लाइसेंस निर्गत के दौरान जो भी नियम शर्तें दिए जाएंगे, उसे शत प्रतिशत अनुपालन करवाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही हर हाल में 11:00 रात्रि तक समाप्त करवा लें।उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा चयनित रास्ते से ही हर हाल में जुलूस की आवाजाही रखें। बिना लाइसेंस के एक भी जुलूस नहीं निकाला जाएगा, इसे सभी थानाध्यक्ष सुनिश्चित कराएं। हथियार प्रदर्शन पर विशेष ध्यान रखें। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया की भीड़ पर नियंत्रण के लिए पूरा प्रबंधन रखें।उन्होंने कहा कि इस वर्ष त्योहारों के दौरान संवेदनशील जगहों को चिन्हित करते हुए संबंधित स्थानों पर कड़ाई से अनुपालन करवाया जाएगा। शांति व्यवस्था भंग करने वाले जो भी असामाजिक तत्व होंगे, उनपर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने गया जिलावासियों से अपील किया है कि आपसी सौहार्द के साथ सभी समुदाय आपस में भाईचारा के साथ त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं।

*उन्होंने कहा कि त्योहारों को ध्यान में रखते हुए जिला नियंत्रण कक्ष 24×7 सुचारू रूप से संचालित है। किसी भी व्यक्ति को कहीं भी समस्या होने पर नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 0631-2222253/59 पर जानकारी या शिकायत कर सकते हैं।*

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अपने अपने क्षेत्र के सभी संवेदनशील स्थलों को चिन्हित करते हुए बैरीकेटिंग करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अपने क्षेत्र के सभी संवेदनशील स्थानों पर आवश्यकतानुसार सीसीटीवी कैमरा, वीडियोग्राफर तथा ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखना सुनिश्चित करेंगे।

जिला पदाधिकारी ने रामनवमी जुलूस के दौरान पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था रखने का निर्देश दिया। साथ ही वीडियोग्राफी शत प्रतिशत करवाने को कहा। पेयजल हेतु जगह जगह पर पानी टैंकर भी लगवाने का निर्देश दिए।

एसएसपी ने सभी आयोजकों को सख्त निर्देश दिया कि जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट से ही जुलूस निकाले, इसे सम्बंधित थानाध्यक्ष सुनिश्चित कराएंगे। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा शांति व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न किया जाता है, तो उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप एवं सोशल मीडिया पर पूरी निगरानी रखना आवश्यक है। अफवाह फैलाने वालों पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि सभी संवेदनशील स्थानों पर लगातार फ्लैग मार्च करें। शोभायात्रा के आगे एवं शोभायात्रा के पीछे पुलिस की टीम अनिवार्य रूप स्कोट करे। संवेदनशील स्थानों पर अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी स्वयं निरीक्षण करें। उन्होंने सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि अपने क्षेत्र में सीसीए तथा बाउंड डाउन प्रभावी रूप से करें। *उन्होंने कहा कि रामनवमी पर्व के अवसर पर डीजे पर पूरी तरह पाबंदी रखा गया है, इसका अनुपालन अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सख्ती से कराएं।* ड्यूटी के दौरान हेलमेट एवं बॉडी प्रोटेक्टर हर हाल में प्रयोग करें। असामाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रीवेंटिव एक्शन लेने में कोई कोताही ना बरतें।

बैठक में एडीएम विधि व्यवस्था, विशेष कार्य पदाधिकारी, सिविल सर्जन, एसएसपी शेरघाटी, सीडीपीओ शेरघाटी, डीपीआरओ जन सम्पर्क, बीडीओ, सीओ सहित अन्य सम्बंधित पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

140
16903 views

Comment