logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भारतीय युवा कांग्रेस के प्रदेश सह संयोजक बने मो• यावर


सहसपुर। भारतीय युवा कांग्रेस कमेटी (सोशल मीडिया) के नेशनल हैड मनु जैन ने स्थानीय निवासी मोहम्मद यावर को कांग्रेस पार्टी के प्रति लगन, निष्ठा व संगठन के लिए पूर्व में किए गए अनेको कार्यों को देखते हुए युवा कांग्रेस कमेटी पश्चिमी उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया का स्टेट को-कोऑर्डिनेटर (प्रदेश सह संयोजक) मनोनीत किया है। भारी संख्या में उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने मोहम्मद यावर को युवा कांग्रेस कमेटी पश्चिमी उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया का स्टेट कोकोऑर्डिनेटर (प्रदेश सह संयोजक) मनोनीत किए जाने पर बधाई दी। नव मनोनीत प्रदेश सह संयोजक मोहम्मद यावर ने प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला, जिला अध्यक्ष ठाकुर गौतम सिसौदिया, कांग्रेस नेता कुनाल गांधी, प्रदेश संगठन सचिव जैद बिन महताब, प्रदेश कन्वेनर अक्षय प्रशान वह अन्य सभी का आभार व्यक्त किया। बताते दें कि मोहम्मद यावर 2021 से कांग्रेस पार्टी में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। तथा कांग्रेस पार्टी वह नसयूई में विभिन्न पदों पर विराजमान रहे हैं। उनकी नियुक्ति को उनकी मेहनत का इनाम बताया जा रहा है। उनकी नियुक्ति से कांग्रेस पार्टी की गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।

142
7614 views

Comment