logo

वनैला सूअर के आतंक एवं हमले से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

नगर पंचायत भारत भारी के वार्ड नंबर 9 बजरंग नगर नगर पंचायत भारत भारी के निवासी हलीम पुत्र स्वर्गीय हमीद जिसका उम्र लगभग 55 वर्ष थाना डुमरियागंज जिला सिद्धार्थ नगर के निवासी हैं। ये कोरई बनिया चौराहा पर बाल कटिंग सैलून की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह यह तीर्थ सागर से कुरई बनिया जाने वाले मार्ग से रोज आते-जाते थे। आज भी इसी मार्ग से दुकान पर जा रहे थे कि रास्ते में बनैला सूअर ने उनके ऊपर गंभीर हमला कर दिया। जिससे हलीम गंभीर रूप से घायल हों गये और उन्हें गंभीर चोटें आ गई। कुछ लोगों के हल्ला करने पर बनैला सूअर वहां से भाग गया इसके बाद हलीम को घायल अवस्था में परिवार और गांव के लोगों के द्वारा इलाज के लिए बेवा ले जाया गया। जहां उनकी हालत खतरे बाहर बताया जा रहा है।

39
2901 views